Showing posts with label विमल गादिया. Show all posts
Showing posts with label विमल गादिया. Show all posts

Tuesday, 14 November 2017

विमल गादिया की कलम से - समाज सेवा के कार्यो में क्यो होती है राजनीति

ठाणे मुंबई से आपके विमल गादिया की कलम से 📞7208493383
गायक विमल के मन की बात अपनो के साथ ----अच्छे कार्यकर्ता तो घर बैठते है और पारिवारिक और चापलूसों की फौज बन जाती है


सामाजिक कार्यों में प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा करना चाहता है चाहे वो सेवा अर्थ से हो या कार्यशैली से, लेकिन वर्तमान समाज में हर तरफ़ राजनीति का खेल खेला जा रहा है ,पदाधिकारी ऐसे व्यक्तियों को ही आगे लाते जो उनके पारिवारिक सदस्य हो या उनकी चापलूसी करने में माहिर हो । चापलूसी करने वालों में चाहे योग्यता हो या नहीं,चाहे कार्य करने की क्षमता हो या नहीं,परन्तु चापलूसी करने की वजह से उन्हें पद पर बैठा दिया जाता है।
इस वजह से उच्च कोटि के कितने ही कार्यकर्ता पीछे रह जाते हैं। मेरे परिचित में ऐसे कार्यकर्ता है जो समाज में ग्राउंड लेवल पर कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं लेकिन राजनीति करने वालों को अपने पास चाटुकारों की फौज चाहिए,कार्यकर्ता नहीं , जिसका ईमान ज़िंदा रहता है वो हमेशा सच्चाई के साथ जीता है ना की चमचागिरी में । चापलूसी के माध्यम से झुठ दिखता है, इसलिए बुद्धिमान लोग इसे पसंद नहीं करते,यह रिश्तों को लूटता है और व्यक्ति में आत्मविश्वास को मारता है ।
मेरा समाज के उन ठेकेदारों से निवेदन है समाज को मजबूत बनाना है, ऊँचाई तक ले जाना है, दूसरे समाज से अलग पहचान कायम करनी है तो अच्छे कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज ना करें। समाज के हर उस व्यक्ति को, जो समाज को दुनियां में सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहता है,मेरा निवेदन है कि बिना किसी भय के ऐसे व्यक्तियों के लिए आवाज़ उठाएं और अच्छे कार्यकताओं के साथ हो रहे शोषण से समाज को अवगत कराएं ।

मुट्ठीभर संकल्पवान लोग,जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं
विचारणीय .......

Monday, 13 November 2017

ठाणे मुंबई से आपके विमल गादिया की कलम से

'विवाह' जीवन के 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है,
फिर क्यूं प्री-वेडिंग वीडियो शूट जैसे पश्चिमी संस्कारों को इसमें जोड़ा जाता है !!

गायक विमल के मन की बात अपनों के साथ..... 

जो लोग शादी पर दूल्हा - दुल्हन को आशीर्वाद देने तथा उनके जीवन साथी बनने की साक्षी के लिए पहुँचते हैं वे ये सब देखकर शर्मसार हो जाते हैं कि आखिर उन्हें क्यों बुलाया गया है, बड़े बुजुर्ग बेचारे शर्म से मुंह छिपा लेते हैं । हिन्दू विवाह पद्धति पुरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ पद्धति मानी जाती है, जहां विवाह मात्र एक समारोह नहीं होता बल्कि एक पवित्र धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है ।
मेरा सभी से अनुरोध है कि ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले परिवारों से इसे बन्द करने का अनुरोध करें या फिर सामाजिक बहिष्कार करें,नहीं तो इसका खामियाज़ा मध्यम परिवारों को भुगतना पड़ेगा, जिसमें शादी से पूर्व सम्बन्ध टूटना या शादी के बाद तलाक की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है । आज सम्पन्नता में भी खुशियों का अभाव है,इसका कारण गलत सोच और जीवन शैली है, जिसे बदलने की जरुरत है ।
चिंतनीय विषय.....ठाणे मुंबई से आपके विमल गादिया की कलम से 
प्री वेडिंग वीडियो - यानि भारतीय संस्कृति में संपन्न परिवारों में पश्चिमी संस्कृति का आगमन । आजकल पाश्चात्य संस्कृति ने भारतीय जनमानस को,विशेष रूप से युवाओं को गिरफ़्त में ले लिया है। लोगों की देखा देखी करने के चक्कर में नैतिक मूल्य बह गए है ,इसी पश्चिमी संस्कृति की एक नई फैशन कुछ दिनों से जोर पकड़ती जा रही है,चंद पैसेवालों की वजह से प्री-वेडिंग वीडियो शूट जैसे नए कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है ,जो हमारे समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समस्या को जन्म देने वाला है, प्री-वेडिंग में दूल्हा - दुल्हन को शादी से पहले अपने परिवार वालों की सहमति से फोटोग्राफर के समूह के साथ देश - विदेश के अलग -अलग हिस्सों में,जहां सामान्यतः शादी के बाद जाते है ,वहां फोटो शूट करवाया जाता है ,कम परिधानों में एक दूसरे की बाहों में, फोटो शूट करवाए जाते हैं। फिर इन्हीं वीडियो एवं फोटो को शादी के दिन बड़ी स्क्रीन पर सार्वजनिक रूप से तमाम रिश्तेदारों की मौजूदगी में दिखाया जाता है ।
विमल गादिया
7208493383
9821116710