Saturday, 19 May 2018

ये भाजपा है,जब-जब भी लड़खड़ाई तब वापस दुगुने उत्साह से खड़ी हुई- गणपत भंसाली


ये भाजपा है,जब-जब भी लड़खड़ाई तब वापस दुगुने उत्साह से खड़ी हुई।अतः सत्ता न पाने के गम से उभरिये व 40 से बढ़ कर 104 सीटों तक पहुंच जाने के प्रयासों की अनुशंसा करिये..


फ्लोर पर बहुमत साबित किए बिना ही येद्दयुरप्पा ने अपना स्तीफा दे दे दिया। बहुमत के आवश्यक 113 के आंकड़े के के समक्ष उनकी पोटली में 104 सीटें ही थी। लेकिन सत्ता के शिखर पर पहुंचने हेतु संख्या बल ही महत्वपूर्ण होता हैं। जब येद्दयुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो इस उम्मीद के बल पर ली थी कि उन्हें कुछ विधायकों का समर्थन मिल जाएगा। अब फेसबुक पर ज्ञान बांटने वाले तथा वॉट्सऐप-वॉट्सऐप खेलने वाले तथाकथित ज्ञानी "भाजपा की नैतिक हार" "कॉंग्रेस की नैतिक जीत" "अनैतिक तरीकों से सत्ता हासिल करने के मंसूबों पर पानी फिरा" "कहां गया 56 इंच का सीना?" "नही चली चाणक्य की चाणक्य गिरी" "ढाई दिन के मुख्यमंत्री" आदि आदि मेसेज वायरल कर अपनी भड़ांस निकालेंगे। तथा मोदी व भाजपा विरोधी तरह तरह से जहर उगलेंगे। बहरहाल राजनीति सम्भावनाओं का खेल हैं। लेकिन क्या पर्याप्त संख्या बल न होने पर प्रयास नही करने चाहिए ? क्या इस तरह की कोशिशें पहली बार हुई है ? आख़िर इसमें गलत था ही क्या ? येद्दयुरप्पा बहुमत के निकट आते-आते रह गए तो उन्होंने इस उम्मीद पर एक प्रयास मात्र ही तो किया कि कांग्रेस-JDU के कुछ असंतुष्ट उन्हें समर्थन दे देंगे। बहरहाल नही मिला समर्थन और येद्दयुरप्पा ने सौंप दिया अपना स्तीफा। सम्भव है कि स्वयं BJP से जुड़े लोग भी इस मसले में कर्नाटका प्रदेश के भाजपा नेताओं व केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय को बड़ी गलती व विवेकहीन फैसला मानते हुए मन ही मन मे कोस भी रहे होंगे ? लेकिन फर्ज कीजिये, भाजपा की यह रणनीति अगर सफल हो जाती तो हम लोग ही कसीदे पढ़ना शुरू कर देते। कि वाह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कितनी गजब की रणनीति हैं कि हारी हुई बाजी जीत ली। बहरहाल कर्नाटका के जिन भाजपा नेताओं ने पिछले 5 वर्षों में एड़ी से चोटी तक जोर लगा कर संघर्ष किया। जिन्होंने कॉंग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध कर जनता में अपनी पैठ बनाई। औऱ यही वजह हैं कि भाजपा दक्षिण भारत मे सत्ता के निकट पहुंच पाई। यह इस देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अथाह मेहनत व भाजपा के समर्पित अध्यक्ष श्री अमित शाह की बेजोड़ रणनीति तथा कर्नाटका के BJP कार्यकर्ताओं का प्रेरक प्रयास व वहां के सजग मतदाताओं का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का ही प्रतिफल था कि 40 सीटों वाली भाजपा वर्ष 2018 के चुनावों में 104 तक पहुंच पाई । सीटों में इतनी गजब की बढ़ोतरी हुई तो राज्यपाल के समक्ष बड़े दल होने के नाते उन्होंने अविलम्ब अपना दावा भी पेश कर दिया। राज्यपाल ने उनको बड़ा दल होने के नाते अपना बहुमत साबित करने का 15 दिनों का समय भी दे दिया। जैसा कि अतीत में विभिन्न राज्यों में ऐसी स्थिति में राज्यपाल इस तरह की भूमिका निभाते ही रहे हैं। (अब देने को तो तर्कबाज गोआ, मेघालय आदि का उदाहरण भी दे डालेंगे कि फिर वहां बड़े दल के नाते राज्यपालों ने कॉंग्रेस को आमन्त्रित क्यों नही किया ? तो यह सर्वविदित हैं कि वहां कॉन्ग्रेस न तो अपना नेता चुन पाई थी और ना ही उसने दावा प्रस्तुत करने की पहल की थी, अगर कॉंग्रेस के पास आज की तरह संख्या होती तो फ्लोर पर हरा देती भाजपा को) खेर! कर्नाटका में राज्यपाल के निर्देश पश्चात भाजपा अपना बहुमत साबित करने के प्रयासों में जुट गई। लेकिन इसी बीच कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट की पटल पर चुनोती स्वरूप रख दिया गया और कोर्ट ने राज्यपाल के आदेश को पलट कर 15 दिन की बजाय 28 घण्टे की मोहलत में बदल दिया। यह उल्लेखनीय हैं कि किसी भी भाजपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का विरोध नही किया, उल्टा उस फैसले को विनम्रता से शिरोधार्य किया। वो कांग्रेस जिसने पिछले 70 सालों में राज्यपालों को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया, वो ही कांग्रेस अब राज्यपाल के मौलिक तथा संविधान सम्मत अधिकारों को ही कोर्ट में चुनोती देने लगी ? राज्यपाल श्री वजू भाई वाला द्वारा मनोनीत प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया के चयन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिया गया। बहरहाल सुप्रीमकोर्ट ने राज्यपाल के हर निर्णय में हस्तपेक्ष करना उचित नही समझा व उस निर्णय को यथावत रखा औऱ कॉंग्रेस को इस मामले में मुंह की खानी पड़ी। आखिर वो घड़ी भी आ ही गई, फ्लोर पर बहुमत साबित करने की। लेकिन जैसा कि यह सर्वविदित है कि राजनीति में संख्या बल सर्वोपरि होता हैं। श्री येद्दयुरप्पा ने अपने उदबोधन में भावुक होते हुए अपने मन की बात कही व अगले चुनावों में जनता के समक्ष जाकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का अपना मन्तव्य रखा,व पर्याप्त बहुमत न जुटा पाने से उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अविलम्ब अपना स्तीफा दे दिया। इस तमाम घटनाक्रम में कॉंग्रेस के झूठे प्रचार की हरसम्भव भर्त्सना की जानी चाहिए कि उसने बिना किसी सबूत के, बिना किसी आधार के भाजपा पर 100-100 करोड़ में विधायक खरीदने के आरोप कैसे लगा दिए? फिर वो झूठ 15 करोड़ की राशि पर अटक गया। तथा कॉंग्रेस के MLA का अपहरण तक करने का आरोप लगा दिए। चलिए अब तो आप की सरकार तक बन गई। अब पेश कीजिए वे तमाम सबूत जिसमें 100-100 करोड़ देने की पेशकश की गई। आखिर किसे की गई पेशकश ? औऱ किसने इस ऑफर को ठुकराया ? एक-एक तथ्य को सिलसिले वार सामने रखिये। मात्र "भेड़िया आया, भेड़िया आया" चिल्लाने से कुछ नही होगा। प्रश्न कॉंग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि आपने जोड़तोड़ से सरकार बनाने हेतु मात्र 37 विधायकों की संख्या बल वाले जिस अनुभव हीन नेता को मुख्यमंत्री बनाया है, क्या वो भ्रष्टाचार व अनैतिकता की श्रेणी में नही आता ? बहरहाल यह बहस का मुद्दा नही। क्योंकि जो जीता वो सिकन्दर। लेकिन हमें यह नही भूलना चाहिए कि कर्नाटका की जनता ने कॉन्ग्रेस को स्पष्ट रूप से नकारा हैं। वो कॉंग्रेस जिसकी सरकार के आधे के करीब संख्या में मिनिस्टर बुरी तरह हार जाते हैं। वो कॉंग्रेस जिसकी सरकार का नायक यानी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया एक सीट पर 30 हजार वोट जितने बड़े मार्जिन से पराजय का सामना कर अपने राजनैतिक केरियर की फजीती करा देते हैं व दूसरी सीट पर महज 1700 वोटों के नाममात्र मार्जिन से विजयी होकर लुढ़कते-लुढ़कते बच पाते हैं, तो कहां की व कैसी विजय ? ये सर्व विदित है कि JDS प्रवक्ता कुंवर दानिश अली विभिन्न टी वी न्यूज चैनलों पर चिल्ला-चिल्ला कर यह कहते नजर आते थे कि हमारी भाजपा व कॉन्ग्रेस से समान दूरी हैं। तो फिर ये बेमेल समझौता क्यों ? कुछ भी हो कर्नाटका की जनता के साथ यह खुली कुठाराघात ही हैं। ओवैसी जैसे भड़काऊ बयान देकर सम्प्रदाय का जहर उगलने वाले नेता के चुनाव प्रचार से जीते JDS नेताओं के नेतृत्व पर कर्नाटका के वोटरों ने मुहर कत्तई नही लगाई थी। वो JDS जिसके घोषणा पत्र में जिन्ना के सिद्धांतों से पोषक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसी यूनिवर्सिटी कर्नाटका में बनाने का वादा किया गया उस नेतृत्व को कर्नाटका के वोटरों ने नही स्वीकारा था। औऱ दूसरे दलों की सरकारों को अस्थिर करने का तो कॉंग्रेस का विवादित इतिहास रहा है। वो कोंग्रेस जिसने चौधरी चरण सिंह जैसे किसान नेता के साथ छल किया। वो कॉंग्रेस जो उठापटक कर सत्ता हासिल करना चाहती है तो क्या कुमारस्वामी को चैन से सरकार चलाने देगी ? खेर! जो BJP समर्थक व शुभ चिंतक भाजपा को कर्नाटका में सरकार बनाने के असफल प्रयासों हेतु मन ही मन मे कोस रहे होंगे तो मेरा उनसे यही निवेदन हैं कि राजनीति में ऐसी रिस्क अतीत में भी ली जाती रही हैं, वर्तमान में आज के दिन कर्नाटका में भी ली गईं हैं, और भविष्य में भी ऐसी सम्भावनाओं से कत्तई इंकार नही किया जा सकता हैं। याद रखिये ये शेरदिल नरेंद्र मोदी व दूरदर्शी नेता अमित शाह के बेजोड़ नेतृत्व की भाजपा हैं। जो पराजय में मातम नही मनाती, बल्कि उससे सीख लेती हैं। स्मरण करिए दिल्ली के वो चुनाव परिणाम जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रचंड विजय व हमारी पार्टी की बुरी तरह पराजय से देश मे इस BJP के प्रति बेहद नकारात्मक प्रचार हुआ था कि ये पार्टी तो अब गई रसातल में ? अब ये किसी राज्य में सत्ता की चौखट नही छू सकेगी ? लेकिन उसके पश्चात उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में उसी जोश-खरोश के साथ इसी घायल भाजपा ने सम्भल कर विजय का परचम लहराया हैं। उसके बाद उत्तरप्रदेश के लोकसभा उप चुनाव में गोरखपुर व फूलपुर की सीटें हारी तो उससे सबक लेकर कर्नाटका में पुरजोर मेहनत कर 40 सीटों वाली पार्टी 104 सीटों पर पहुंच गई। ये वो दक्षिण भारत है जहां भाजपा के इक्की दुक्की सीटें जीतने पर जश्न मनाया जाता रहा हैं। में दक्षिण भारत के कर्नाटका सहित चारो प्रदेश व एक केंद्र शासित प्रदेश में बालोतरा-जसोल से टेक्सटाइल्स व्यवसाय के सिलसिले में बतौर एक सेल्समेन के रूप में कई वर्षों तक यात्रा कर चुका हूं, व यह जान चुका हूं कि दक्षिणी राज्य भाजपा के परम्परागत गढ़ नही हैं। सिर्फ कर्नाटका ही एक मात्र अपवाद हैं कि जहां भाजपा के येद्दयुरप्पा तीन बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंच पाए हैं। अतः कर्नाटका में सत्ता हासिल नही होने के गम से उभरिये व 40 से 104 सीटों तक पहुंचने की सफलता की सराहना करिये। अगर इसके बावजूद आपको ये पराजय रह-रह कर विचलित कर रही है तो
शायर अलामा इक़बाल की इन पंक्तियों पर गौर फरमाइए कि....
गिरते है शह सवार मैदान-ए-जंग में,
वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल पर चलें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मौलिक विचार
लेखक-गणपत भंसाली
राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव महासचिव
नरेंद्र मोदी विचार मंच

Saturday, 10 March 2018

ओद्योगिक विकास व समाजसेवा के क्षेत्र में पचपदरा-जोधपुर के श्री गणपत सालेचा का अविस्मरणीय व अनूठा योगदान


ओद्योगिक विकास व समाजसेवा के क्षेत्र में पचपदरा-जोधपुर के श्री गणपत सालेचा का अविस्मरणीय व अनूठा योगदान

सूरत 10 मार्च - गत दिनों एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉउंसिल फ़ॉर हैंडीक्राफ्ट्स IHGF दिल्ली हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट फेयर फरवरी 2018 का बेस्ट स्टैंड डिज़ाइन एंड डिस्प्ले फर्नीचर का *अजय शंकर मेमोरियल सिल्वर एवार्ड* वर्ष 2018 का दिल्ली में कपड़ा राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टमटा द्वारा नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट्स बोरानाडा के सालेचा परिवार को 26 फरवरी 2018 को दिया गया। यह एवार्ड नीलकंठ समूह के श्री मनीष-गणपत सालेचा ने ग्रहण किया, उल्लेखनीय हैं कि नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट एंटीक व गुणवत्ता परक फर्नीचर के निर्माता हैं, इस समूह की करीब आधा दर्जन इकाइयां पश्चिम राजस्थान की मरुधरा के आंचल में बसे ऐतिहासिक व ओद्योगिक शहर जोधपुर के बोरानाड़ा ओद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैं, नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट की विभिन्न फर्नीचर उत्पाद इकाइयों में प्रत्यक्ष रूप से तकरीबन 700 से ज्यादा व्यक्ति रोजगार अर्जित कर रहे हैं, अप्रत्यक्ष रूप से यह आंकड़ा हजारों व्यक्तियों का हैं, इस इकाई द्वारा दुनियां के अधिकांश देशों को डिजायनर फर्नीचर निर्यात किया जाता हैं, प्रति वर्ष सैकड़ों कंटेनर फर्नीचर निर्यात करने से जहां देश के ओद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान रहता हैं, वहीं विदेशी मुद्रा की वृद्धि में ये इकाइयां योगभूत बन पाती हैं, नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट की तमाम इकाइयों में फायर सेफ्टी के माकूल प्रबन्ध किए गए हैं, समूह की तमाम इकाइयों में पानी के कुएं मौजूद हैं, आगजनी की स्थिति में आग पर अविलम्ब काबू पाने के प्रबंध व्यापक रूप से किए गए हैं, एंटीक फर्नीचर के डिस्प्ले हेतु एक शोरूम भी एक इकाई में मौजूद हैं, प्राय विदेशी ग्राहकों के समक्ष वर्तमान की पांव पसारी तकनीक से इस समूह के जोधपुर बोरानाड़ा स्थित डिस्प्ले सेंटर से दुनिया भर में फर्नीचर की डिज़ाइन प्रदर्शित कर दी जाती हैं, विशेष व उल्लेखनीय ये भी हैं कि नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट का सम्पूर्ण मैनेजमेंट श्री गणपत सालेचा के नेतृत्व में इनके चारों पुत्र श्री उत्तम सालेचा, श्री शेखर सालेचा, श्री मनीष सालेचा व श्री अरविंद सालेचा सम्पूर्ण टीम भावना व आपसी सामंजस्य से सम्भालते हैं, जो कि आज के विघटन वादी दौर में अपने आप मे एक विरला व प्रेरणादायी उदाहरण हैं, इस समूह के प्रबंध निदेशक श्री गणपत सालेचा बोरानाड़ा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जहां अध्यक्ष पद पर सेवारत हैं वहीं वे लायन्स क्लब जैसे सेवाभावी संगठन के अध्यक्ष सहित अनेक शीर्ष पदों का दायित्व निभा भी चुके हैं व वर्तमान में भी अनेक पदों का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं, श्री सालेचा जहां एक अच्छे व नेक दिल इंसान हैं वहीं वे प्रगतिशील उद्योगपति भी हैं, समाजसेवा का जज्बा उनके रोम-रोम में समाया हुआ हैं, श्री सालेचा ने पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रभावी सेवा कार्य किए हैं, यही वजह हैं कि बोरानाड़ा ओद्योगिक क्षेत्र में सर्वत्र हरियाली छाई हुई हैं, सूखे रेगिस्तान की ओद्योगिक बस्ती में हरीतिमा श्री सालेचा के प्रयासों से ही छाई हुई हैं, बोरानाड़ा में अनेक चौराहों की साफ-सफाई व मेंटेनेंस का जिम्मा भी श्री सालेचा के निर्देशन में कुछ सामाजिक संगठनों ने ले रखा हैं, श्री सालेचा की तमाम उपलब्धियां नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट की मुख्य इकाई स्थित कार्यालय में स्पष्ट दृष्टिगोचर हो जाएगी, ऑफिस का कौना-कौना राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्मृति चिन्हों व सर्टिफिकेटों से सटा नजर आता हैं, श्री सालेचा मूलतया बाड़मेर जिले की साल्ट सिटी के रूप में ख्यातनाम पचपदरा नगर के निवासी हैं, वर्षो पूर्व इनका परिवार जोधपुर में आ बसा था, श्री सालेचा के दादाजी सेठ श्री गुलाबचन्दजी का पचपदरा नगर के विकास में अविस्मरणीय योगदान रहा हैं, पचपदरा के समीप स्थित नमक की खादानों व क्यारियों में कार्यरत मजदूरों के आवागमन हेतु श्री गुलाबचन्दजी ने रेल चलाने हेतु अथक प्रयास किए, ब्रिटिश हुक्मरान ट्रेन तो चलाने को राजी तो हो गए, लेकिन संचालन के दौरान संभवित घाटे की पूर्ति हेतु जमानत राशि जमा कराने का निर्देश भी श्री सालेचा को गया, अंततः गरीब मजदूरों के हितार्थ सेठ गुलाबचन्दजी ने अपनी मल्कियत तक गिरवी रख दी थी, औऱ ट्रेन चलवा कर ही दम लिया था, यही वजह हैं कि गत माह में जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पचपदरा के निकट रिफायनरी प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया था तब उन्होंने अपने सम्बोधन में सेठ श्री गुलाबचन्द जी सालेचा द्वारा पचपदरा के विकास हेतु किए गए प्रयासों का विस्तृत उल्लेख किया था, श्री गुलाबचन्द जी सालेचा की आदमकद प्रतिमा पचपदरा- बालोतरा चौराहे पर उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों को स्मृत कराती हैं, श्री सालेचा के परिवार का जोधपुर शहर के विकास में भी पूर्ण योगदान रहा हैं, व वहां राजनीति में भी गहरी पैठ रही हैं, जनसंघ-भाजपा व आर एस एस की विचारधारा से ये परिवार सदैव प्रभावित रहा हैं, सालेचा परिवार के अनेक सदस्य जोधपुर नगर निगम के विभिन्न पदों पर निर्वाचित रहे हैं, इस परिवार के श्री चम्पालाल सालेचा जोधपुर नगर सुधार न्यास के चेयरमेन रह चुके हैं, स्वयं गणपत सालेचा जोधपुर नगर निगम के नगर पार्षद रहे हैं, वर्तमान में जोधपुर के डिप्टी मेयर पद पर इसी परिवार के श्री देवेंद्र सालेचा आसीन हैं, निश्चित रूप से पचपदरा के सालेचा परिवार का पचपदरा व जोधपुर शहर के विकास में अविस्मरणीय योगदान रहा हैं, इन तमाम प्रयासों हेतु श्री गणपत सालेचा व तमाम परिवारजनों को साधुवाद।
लिपिबद्ध-गणपत भंसाली
Ganpatbhansalijasol@gmail.com
9426119871

Saturday, 23 December 2017

नाकोड़ा जैन तीर्थ पर पोह दशम मेले के 56 वर्ष पूर्व के वे अनमोल लम्हें जिन्हें स्मृत कर आज भी आनन्दित हो जाता हूँ

राजस्थान के नाकोड़ा जैन तीर्थ पर प्रतिवर्ष आयोजित पोह दशम मेले के संदर्भ में एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन ये आलेख फेसबुक पर पोस्ट किया था, चूंकि नाकोड़ा तीर्थ का ये मेला गत दिनों ही सम्पन्न हुआ है, अतः मेला समाप्ति पश्चात ये लेख प्रेषित कर रहा हूँ, ताकि नए जुड़े मित्रों के लिए उपयोगी साबित होगा....

जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जब जब जन्म कल्याणक दिवस आता है तो नाकोड़ा जी तीर्थ पर आयोजित पोह दशमी के विशाल मेले के परिदृश्य जीवन्त हो उठते हैं, हालाँकि यह मेला वर्षो-वर्षों से नाकोड़ा के रूप में प्रसिद्ध मेवानगर तीर्थ पर आयोजित होता आ रहा हैं, मुझे करीब 55-56 वर्ष पूर्व के वे दृश्य स्मृत हे जब इस मेले में सम्मिलित होने हेतु नाकोड़ा के निकटवृति जसोल, बालोतरा, पचपदरा, असाडा टापरा, कानाना, पारलू, समदड़ी, सिवाना, मोकलसर आदि कस्बो से श्रद्धालु 'वोहणो' (बैलगाड़ियों) पर सवार होकर तथा जोधपुर, बाड़मेर,जालोर आदि दुरी के शहरों से बसों आदि से भोर के अँधेरे में सपरिवार मेवानगर (नाकोड़ा जी) तीर्थ पर पहुंचते थे, इन बैलगाड़ियों पर बिस्तर बिछा दिए जाते थे और परिवार के क्या बच्चे और क्या बड़े, हर कोई नए
या साफ सुथरे कपड़े (पायजामा-बुशर्ट या निकर-बुशर्ट) पहन कर सवार होते थे. कभी- कभी यह संख्या छोटे-बड़े मिलाकर आठ-दस तक पहुंच जाती थी, परिवार की महिलाएं घर के सदस्यों के बीच भी हाथ भर घूंघट निकाले हुए व हाथी दांत का असली चूड़ा पहने हुए सयुक्त स्वर में अत्यंत ही सुरीले कण्ठ से एक प्रचलित गीत गाती थी. जिसके बोल बड़े ही सुहाने थे, जब-जब यह मेला आयोजित होता है तो परिवार की महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले... `चक सोंई रे उड़न्ते पंखेरू ने पूछ्यो, शंखेश्वर क़तरिक दूर....'( यानी उड़ते पंछी को पूछा जाता हैं कि शंखेश्वर तीर्थ अब कितना दूर है?) गीत की पंक्तियां कानो में रस घोलने लग जाती थी, सही मायनो में प्रभात वेला में महिलाओं द्वारा पवित्र भाव से गाए जाने वाला गीत प्रभु की किसी प्रार्थना-आराधना से कम नही होता था, यकीन मानिए कि हिचखोले खाती बेलगाडी की वो यात्रा इतनी सुखद व आनन्द दायक होती थी कि वर्तमान के इस आधुनिक व चकाचोंध भरे इस दौर में मसर्डिज,ओडी या बी एम् डब्ल्यू जैसी महंगी विलासिता पूर्ण कारों में भी वो आनन्द सम्भव नही हैं. बेलगाडी की यह यात्रा सिर्फ एक यात्रा ही नही होती थी, बल्कि परिवार के सामन्जस्य का अदभुत उदाहरण भी होती थी, जिस पथ से ये बेलगाडी गुजरती थी तो उसके दोनों और 'थोभ' ग्वारपाठा (एलोवेरा) के बड़े-बड़े पौधो की और बेल गाड़ी में बैठे बड़े बुजुर्ग छोटे लड़कों व युवाओं का ध्यान आकर्षित कराते हुए ये सीख देते कि अगर जीवन में कभी भी किसी भाई ने अपनी बहिन को अगर पीटा या उस पर हाथ उठाया तो उसके हाथ उस थोभ ( कंटीले ग्वारपाठे) की भांति उन पौधों के बीच उग जाएंगे, आज की भांति बच्चे उस दौर में तर्क नही करते थे, और बड़े बुजुर्गों की वह सीख सदैव स्मृत रख कर हृदयंगम कर देते थे. बेलगाडी पर सवार बच्चों को जब-जब कुछ खाने की इच्छा होती तो मीठे में गुड़ की डली या मिश्री या फिर बताशा तथा भोजन में रोटी सब्जी. ज्यादा से ज्यादा गुड़ का चूरमा या मैदे का सीरा परोस दिया जाता जो आज की महंगी से महंगी देशी विदेशी चॉकलेटों तथा मनभावन मिठाइयों से तो कहीं अधिक स्वादिष्ट व रुचिकर ही होती थी, पीने को पानी की केटली या फिर कपड़े की दिवड़ी में पानी समाया रहता, जहां तक इत्र सेन्ट जैसी खुशबु का प्रश्न है तो आज की तरह महंगे सेंट या परफ्यूम से कपड़ों को महकाया नही जाता था, अमूमन सरसों या तिल्ली का तेल ही उपयोग में लिया जाता या फिर घर पर बनाया ब्राह्मी आंवला या फिर चमेली का तेल जो बालों व चेहरे पर (चोपड़) मल कर अपने आस-पास के वातावरण को सुगन्धित कर देता था, जैसे ही नाकोड़ा तीर्थ नजदीक आता दिखता तो खुशियों का कोई ठिकाना नही रहता` क्योंकि मेले में हाथ से घुमाने वाले झूलों, बांसुरियों. पीपाड़ी (गुबारे के साथ लगी छोटी बांसुरी) माटी के खिलोने. खट्टी-मीठी टॉफियां, तथा रंग बिरंगी  
कुल्फियां व फ्रुट में केले आदि लेने हेतु जी मचलता था. साथ ही तीर्थ मण्डल की और से प्रत्येक श्रद्धालु की दी जाने वाली भाती (मीठी बूंदी तथा नमकीन सेव) को लेने हेतु मन में उतावलापन बना रहता, लेकिन ये सब मन्दिर में भगवान पार्श्व प्रभु व भेरू बाबा के दर्शन किए बिना मुमकिन नही था. अतः जल्दी जल्दी दर्शन करने का प्रयास बना रहता, दर्शन करने के पश्चात तीर्थ स्थल पर बोली के तहत हासिल की गई नोकारसी रूपी सामूहिक भोज ग्रहण किया जाता, जिसमें मिठाई आदि व्यंजनों से जी खुश हो जाता था. हालाँकि आज भी भाती व नोकारसी की परम्परा तीर्थ मण्डल की और से बदस्तूर जारी हैं. लेकिन इस भौतिकता भरी फ़ास्ट फूडी संस्कृति में उसका विशेष कोई महत्व नही. मन्दिर में दर्शन तथा भोजन स्थल पर भोजन आदि को सम्पन्न करने के बाद हम झूमते- नाचते अभिभावकों की अंगुली पकड़े मेले प्रांगण में पहुंचते. हम सभी बच्चों को मेले में प्रदर्शित मनभावन खिलोने टॉफियां कुल्फियां दिलाई जाती तथा झूलों का आनन्द उठाया जाता, सचमूच में इन पलों की ख़ुशी व उमंग का कोई वर्णन नही हो सकता यह अलौकिक आनन्द की घड़ियां थी,ऐसे हसीन पलों व लम्हों का साल-साल भर से इंतजार रहता था, मेरा मानना हैं कि यह ख़ुशी व ये आनन्द वर्तमान की इस चकाचौंध भरी दुनिया में कत्तई व किसी कीमत पर नही मिल सकता, आज भले ही हमारे समक्ष महंगे से महंगे ब्रांड की जींस, गोग्लस, मोबाइल्स, वीडियो गेम्स, या कोई और आकर्षण क्यों ना मौजूद हो, उस दौर की अनूठी अनुभूति को प्रदान नही कर सकते, जब तीर्थ स्थल से बेलगाडी घर की और रुख करती तो मन वैसे ही उदास हो जाता जैसे हम किसी परिजनों से लम्बे अंतराल के लिए बिछुड़ रहे हों. हमारा उत्सुकता के साथ अगली पोह दशम के मेले का इंतजार बना रहता, यह तो सिर्फ शाब्दिक वर्णन हैं. लेकिन साहब उन अद्वितीय लम्हों को स्मृत कर पुनः अभावों व सिमित संसाधनो की दुनियां में लौटने का मन होता हैं... काश कोई लौटा दे मेरे बचपन के उन अनमोल पलों को, तथा बेशकीमती लम्हों को ......लेखक - गणपत भंसाली 

Wednesday, 13 December 2017

क्या राहुल गाँधी की स्थिति अभिमन्यु जैसी तो नहीं - डॉक्टर अरविन्द जैन भोपाल

नोट - विद्रोही आवाज समाचार पत्र की एनरोइड ऐप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से नीचे दिए लिंक से या प्ले स्टोर में vidrohi awaz सर्च https://goo.gl/CR1JfP डाउनलोड करे 
--------------------------------------------------------------------
वैसे कहा जाता हैं की कौरव सौ थे तो कमजोर थे ,पांडव पांच थे तो उनसे बलवान थे और कृष्ण अकेले थे तो सबसे बलवान थे. हर युग में ऐसी ही व्यवस्था थी जैसे आज हैं ,क्योकि मानव में वे सब अच्छी और बुरी प्रवत्तियाँ होती हैं जिससे वह भला बुरा समझा /पहचाना जाता हैं . मनुष्य जन्म से महान नहीं होता बल्कि कर्मों से ,आचरण से महान होता हैं .समस्या आज भी वही हैं जो जिस सीढ़ी से प्रगति करता हैं उसे तोड़ देता हैं या स्वार्थपूर्ति नहोने से उससे या उनसे अलग हो जाता हैं .लोभ ,लालच ,स्वार्थ ,छल ,निंदा,प्रमाद अपेक्षाएं ,जलन के कारण मनुष्य अपनों से अलग हो जाता हैं .यहाँ तक की जिस थाली या पातळ में खाता हैं उसमे भी छेद कर देता हैं .या उससे नहीं चूकता.मनुष्य इतना स्वार्थलिप्सी होता हैं की वह निजियों से भी कन्नी काट लेता हैं .
नदी का एक किनारा दूसरे किनारे को अच्छा कहता हैं और दूसरा पहले को .नेता जिस डाली से चढ़कर ऊंचाई पाता हैं वह उसी डाल को त्याग कर दूसरे डाल पर चला जाता हैं .जब बीज रहता हैं तब उसे सहारे की जरुरत होती हैं और जब वह अंकुरित होकर जड़े जमा लेता हैं और फल प्राप्त कर लेता हैं तब वह तृप्त होकर अलग हो जाता हैं ,या उसे अपनी अंतिम परिणति मिल जाती हैं तब विलग होता हैं तब वह बीज की अवस्था को ध्यान नहीं देता .यह ठीक हैं सबको पाली बदलने का अधिकार हैं पर जिस पानी रक्त से सिंचित होकर परिपुष्ट हुए उन्हें भूलकर या भुलाकर जाना अहसान फरामोशी नहीं कही जा सकती .
यह जरूर सुना था की डूबते सूरज को कोई नहीं पूछता ,उगते सूरज को सब पूजते हैं .खास तौर पर मानव समाज में यह भरपूर देखा जाता हैं .यदि आप गरीब हैं तो सब आपसे कन्नी काटते हैं और धनवान की ओर मख्खी जैसे चिपटे रहते हैं .पर जो व्यक्ति सुख में साथी रहते हैं उन्हें दुःख में भी साथमें रहना चाहिए जिस कारण हम उन्हें निष्ठावान कहते हैं आज इसकी कमी होती जा रही हैं . सबल पर सब भरोसा करते हैं और निर्बल को त्याग देते हैं .पर सबल निर्बल समय के कारण होता हैं .जैसे कोई भी व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं होता पर धन होने के कारण वह बड़ा या छोटा होता हैं .पर वर्तमान में पद ,प्रतिष्ठा ,भीड़ के कारण बड़ा या छोटा माना जाता हैं और कभी कभी एक गुंडा ही समाज में भरी होता हैं .
आज राहुल गाँधी की ताजपोशी हुई ,इसके पहले वह एक योध्या बन कर संघर्षरत हैं और वह अभिमन्यु जैसा विरोधियों से लड़ रहा हैं और वह जानता हैं की चक्रव्यूह से कैसे निकलना हैं .हार जीत इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं जितना लड़ना . वह अकेला लड़ रहा हैं .उसकी पदोन्नति से उसके लोग शायद खुश न हो और कुछ न भी चाहते हो या मजबूरी में स्वीकार कर रहे हो पर वह अब पार्टी अध्यक्ष तो बन गया . और वह कौरवों की सेना से घिरा हुआ हैं ,कौरव की सेना में कुछ कांग्रेस पार्टी के नेता जिन्होंने कांग्रेस में रहकर अपना कद बढ़ाया और दूसरी पार्टी में पहुंचकर दूसरे या पीछे की पंक्ति के नेता की हैसियत से हाँसिया में रह रहे हैं उनको विश्वासघाती या अवसरवादी कहा जा सकता हैं और वे धोबी के कुत्ते न घर के न घाट के हो गए.
संघर्ष एक अंतहीन सुरंग होती हैं इसमें अनेक घटक काम करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण होता हैं समय .समय किसी का एक सा नहीं होता हैं ,सब उसके पुण्य पाप पर आधारित होता हैं .आज जो सत्तानशीं हैं कल वे सड़क पर थे और कल किसका क्या होने वाला हैं कोई नहीं जानता .पर समय की नजाकत को समझकर चलना चाहिए.आज कुछ भी हो वह अभिमन्यु जैसा युध्य के मैदान में डटा हैं और विरोधी राजगद्दी में होने से बलशाली हैं और होते भी हैं पर एक बात जरूर हैं की अभिमन्यु ने जिस प्रकार महाभारत में अपनी भूमिका निभाई थी वैसी ही आज राहुल भी निभा रहा हैं .इतनी विपरीत परिस्थिति में मैदानेजंग में डटा रहना कोई बड़ी बात नहीं हैं .इस साहस को स्वीकार करना होगा और विपक्षी जो राजा हैं ,राजगद्दी पर आसीन हैं उन्हें भी युध्य में पसीना बहाना पड़ रहा हैं आखिर क्यों ?
सत्ताशीन विगत बाइस वर्षों से काबिज़ हैं तो इतना क्यों घबराना .इसका मतलब हैं की कहीं न कहीं कुछ दाल में काला हैं..अन्यथा इतना भय क्यों ? सेनापति ने अपनी और अपने वीर योद्धयायों की फौज लगा दी पर अभिमन्यु लगातार लड़ता जा रहा हैं .इसमें अभिमन्यु बलशाली लग रहा हैं .
सत्ताधारी लड़ रहे हैं छल कपट से
यह करतब अधिक दिनों तक नहीं चलेगा
काठ की हांडी एक बार चढ़ती हैं आग पर
वादों का दिवाला खुल गया हैं पिटारों से
कमजोर नहीं समझो विरोधी को
आज अकेला वह बना हैं कृष्ण
और तुमने बना ली हैं कौरवसेना
उस सेना में यदि शकुनि हैं तो
कुछ नहीं करना पड़ेगा पांडवों को
अभिमन्यु अब नहीं छला जाएगा
क्योकि उसने जन्मोत्तर वर्तमान में
सीखी चक्रव्यूह की तोड़
डॉक्टर अरविन्द जैन संस्थापक शाकाहार परिषद् भोपाल 09425006753

श्री मोदी जी दिग्भ्रमित या भयभीत ----डॉक्टर अरविन्द जैन भोपाल

विद्रोही आवाज समाचार पत्र की एनरोइड ऐप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से नीचे दिए लिंक से या प्ले स्टोर में vidrohi awaz सर्च https://goo.gl/CR1JfP डाउनलोड करे
मनोवैज्ञानिक बताते हैं की जब कोई मनुष्य उच्चता पर पहुंच जाता हैं तब वह बहुत भयभीत होता हैं कारण उसे गिरने का भय रहता हैं .जिस प्रकार परीक्षा में पास या फ़ैल होने का डर रहता हैं .पास होने वाले को उच्चतम अंक पाने का भय रहता हैं. सुन्दर को कुरूपता का भय .यानि जो विकास की बात करता हैं उसे विनाश का भय .जो मैदान में हैं उसे जीतने या हारने का भय .और जिसे विजेता बनने का शौक उसे दिग्भ्रमित होने का भय .उसे हर समय जीत का विषाणु के संक्रमण का भय .यानि जो जहाँ हैं वह द्वन्द में या अशांत हैं . 
सत्ता के समक्ष यदि साधु ,संत ,विद्वान् घुटने टेकने लगते हैं तब सत्ता का अर्थ /महत्व समाज में कम होने लगता हैं .पहले राजा संतो के चरणों में जाते थे अब संत महंत सत्ता सुख के लिए राजाश्रय पाने को आतुर हैं ..जब से गुजरात चुनाव शुरू हुआ तो मानो ऐसा लग रहा हैं जैसे भूमण्डल का चुनाव हो और चुनाव के दौरान पार्टियों ने अपना नंगा रूप दिखा दिया ,वर्तमान में शब्दों का निम्म स्तरीय उपयोग जब जन सामान्य को अपचनीय हैं तब बोलने वालों को जब आत्म चिंतन का मौका मिलता होगा तो अपराध बोध अवश्य होता होगा यदि उनमे मानवीयता होगी.
आज सत्तापक्ष के शीर्ष नेता विपक्ष की उपस्थिति .को पचा नहीं पा रहे हैं .मात्र सड़े गले लिपलिपे शब्दों का मकड़ जाल फैला कर अपना अस्तित्व कायम रखना चाह रहे उसमे वे असफल हो गए. चुनाव जनता की समस्यायों का न होकर व्यक्तिवाद पर आधारित हो गया .क्या प्रदेश मौलिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं या मूल समस्याएं अभी भी मुंह बांय खड़ी हैं .मोदी इस समय भारत के प्रधान मंत्री नहीं लग रहे वरन एक सामान्य नेता के रूप में भटक रहे हैं ,दर दर की ठोकरें खा रहे हैं सत्ता का लाभ उठाकर कुछ भी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं .और यह प्रलाप रुदन में बदल कर अभी एक दो दिनों में और विष वमन करेंगे .वैसे मोदी का जादू प्रभावहीन होता जा रहा हैं . सिर्फ भाषणों में चिल्लाने से उन्हें कुछ फायदा नहीं होना हैं कारण आजकल में और कोई शिगूफा छोड़ा जायेगा जिससे उन्हें कितना लाभ होगा कहना असंभव हैं .
इसका एक ताज़ा उदाहरण पूर्व प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह जैसे प्रबुद्ध नागरिक नेता के ऊपर यह आरोप की उन्होंने पाकिस्तान के नेताओं से मिलकर गुजरात चुनाव से सत्ता परिवर्तन कराना चाहते हैं . यह बात एक प्रधान मंत्री या उनकी पार्टी के नेताओं का अक्ल का दिवालियापन दिखाई देता हैं .वैसे मोदी जी का आकलन ठीक हैं .जो व्यक्ति परिवार में नहीं रहता और स्व केंद्रित होता हैं उसे सामाजिक व्यवस्थाएं अनुभवहीन लगती हैं . वे असामाजिकता में विश्वास रखते हैं कारण जब उन्होंने स्वयं अपने नेताओं को जिनकी वैशाखी से चलकर इस पद पर आरूढ़ हुए उनको दर किनार का दिया तब अन्यों के बारे में उनका कथन सही हो सकता हैं .सत्ता परिवर्तन जनता के हाथ में हैं ,सत्ता की पतंग हाथ से निकलने के कारण यह बौखलाहट हो सकती हैं .पर सत्ता की भूख इतना दीवाना बना देती हैं की निजियों से भी दुराव करते हैं और विपक्ष को माटी की धुल की भूल कर बैठते हैं .अभी कल एक नया शिफूगा छोड़ा जाएंगे क्योकि परसों मतदान हैं .उस शिफूगा का उत्तर मतदान के दूसरे दिन होगा तब तक वोट डल जायेंगे..
यह बात तो निश्चित हो गयी की गुजरात मॉडल फेल हैं और विकास का दावा कही न कही मोदी को दश रहा हैं नहीं तो इतनी ऐड़ी छोटी की मेहनत क्यों करनी पड़ रही हैं .यानी कथनी और करनी में बहुत अंतर होना चाहिए. मोदी सिर्फ भाषणों में लच्छेदार बात करते हैं पर जमीनी हकीकत कुछ और हैं . हमारे देश में विगत वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ .जितना विकास हुआ हैं मात्र तीन वर्ष में !जब विकास किया तो डरना क्यों. मोदी जी ने कल जो आरोप या घटिया आरोप या निमंतर आरोप पूर्व प्रधान मंत्री पर लगाए वे अत्यंत असम्मानजनक और प्रतिष्ठा के विरुद्ध रहा .
वैसे इस गुजरात चुनाव ने सब नेताओं की कलई खोल कर रख दी .अब ऐसे समय हम किसी को आदर्श /महान/महापुरुष कहने के योग्य नहीं समझते सबके दोहरे रूप सामने आ गए.सब बौराएँ हैं ,सब दिग्भ्रमित या मानसिक विकृति से पीड़ित हैं या बुद्धि ह्रास होने से भयभीत हैं.चुनाव कोई बड़ी घटना या दुर्घटना नहीं हो सकती जितनी शब्दों के द्वारा सबने नैतिकता की तिलांजलि दे दी. हमें सब मालूम हैं ये सब एक थैली के चट्टे बट्टे हैं .चोर चोर मौसरे भाई हैं .यह सत्तानशीनों को शोभा नहीं देता .
क्यों इतना गर्व करते हो अपने कर्मो पर ,
जो किया हैं उसको तो भोगना होगा ,
दिनरात विकास का डंका बजाने वाले
अब क्यों अपने डंके से डर रहे हो
क्या यह स्वयं की प्रतिध्वनि तो
नहीं ललकार रही हैं मोदी को
अब चिड़िया चुग गयी खेत
अब पछतातयें का होत,
शब्दों के वाणों से कोई नहीं मरता
कौआ को कोसने से कितने मरे अब तक
पर इस चुनाव ने मोदी एंड कंपनी को
विपक्षियों ने पानी पिला दिया
यह भविष्य के लिए चेतावनी हैं
जमीनी हकीकत पर लाओ वादों को
डॉक्टर अरविन्द जैन संस्थापक शाकाहार परिषद् भोपाल 09425006753